फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cancer patients will get ninety percent cheap medicines

कैंसर रोगियों के लिए 90 फीसदी तक सस्ती दवाएं

Mon, 04 Apr 2016 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Apr 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
cancer patients will get ninety percent cheap medicines

कैंसर और हृदय संबंधी बीमारी के महंगे इलाज को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एम्स के बाद केंद्र सरकार के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अमृत दवा स्टोर शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा अमृत स्टोर का उद्घाटन करेंगे। अमृत स्टोर पर 60 से 90 फीसदी तक सस्ती दवा उपलब्ध होगी।

आरएमएल अस्पताल के प्रवक्ता वीके सिन्हा ने बताया कि सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह अस्पताल में अमृत स्टोर का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


इस स्टोर से न सिर्फ आरएमएल, बल्कि दूसरे अस्पतालों के भी मरीजों को लाभ मिलेगा। कोई भी मरीज डॉक्टर की पर्ची से इस स्टोर से दवा ले सकता है। अमृत स्टोर पर कैंसर और हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीजों को 60 से 90 फीसदी तक सस्ती दर पर दवा मिलेगी। आरएमएल के बाद इस अमृत स्टोर को सफदरजंग अस्पताल में भी खोलने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि कैंसर का इलाज काफी खर्चीला होता है, इसलिए कई मरीज बीच में ही इलाज छोड़ देते हैं। इसी के चलते मरीजों को सस्ती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है। एक अनुमान के मुताबिक, हर वर्ष भारत में कैंसर के करीब 70 हजार नए मरीज सामने आते हैं, जबकि किसी भी समय भारत में करीब 28 लाख कैंसर मरीज होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed