{"_id":"79ae5e7f71d8100e16bbb54a9380ca4e","slug":"cancel-kejriwal-s-election-over-music-concert-says-bjp-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के चुनाव को कैंसिल किया जाए: बीजेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के चुनाव को कैंसिल किया जाए: बीजेपी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Jan 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की भूमिका निभा रही है बीजेपी ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर यह मांग की है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की सदस्यता को रद्द कर देना चाहिए।
विज्ञापन
बीजेपी ने कोर्ट में कहा कि इन दोनों ने तय, 14 लाख रुपये से ज्यादा की धन राशि चुनाव के दौरान खर्च किए है। इस कारण इन दोनों की विधानसभा सदस्यता को रद्द कर देना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कैसा रहा केजरीवाल सरकार का एक महीना?
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को इसकी सुनवाई करते हुए केजरीवाल और भारती से यह जवाब देने को कहा है कि क्या उन दोनों ने कानूनी रूप से तय सीमा से ज्यादा खर्च किए हैं? कोर्ट ने दोनों को जवाब देने के लिए 25 फरवरी तक का समय दिया है।
बीजपी ने कोर्ट में कहा कि उनका यह आरोप इस बात पर आधारित है, जिसमें आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली के जंतर मंतर में एक संगीत कंसर्ट का आयोजन किया था। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि इसमें कुछ 39 लाख रुपये खर्च हुए हैं। उल्लेखनीय है कि मतदान से पहले इस म्यूजिक कंसर्ट में संगीतकार विशाल ददलानी आए हुए थे।
बीजेपी का आगे कहना है कि इस म्यूजिक कंसर्ट में अरविंद केजरीवाल, सोमनाथ भारती और चुनाव हार चुकी शाजिया इल्मी शामिल हुई थी। अगर इस राशि को इन तीनों में बराबर-बराबर भागों में भी बांट दिया जाए तब भी केवल इस कंसर्ट पर 13 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
वहीं आप के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस म्यूजिक कंसर्ट के लिए परफॉर्म करने वालों ने पार्टी से कुछ भी चार्ज नहीं किया है।