{"_id":"e8bae4d3c513f53ae14db1ebc2c38725","slug":"cancel-14-emu-ghaziabad-station-incident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 ईएमयू रद्द, गाजियाबाद स्टेशन पर मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 ईएमयू रद्द, गाजियाबाद स्टेशन पर मारामारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 11 May 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार का दिन रेल यात्रियों के लिए परेशानी भरा रहा। तुगलकाबाद में इंटरलाकिंग सिस्टम की चेकिंग के चलते इस रूट पर छह घंटे का मेगा ब्लॉक रहा। ब्लॉक के चलते रविवार को उत्कल एक्सप्रेस का रूट बदलकर वाया आगरा, खुर्जा संचालन किया गया।
विज्ञापन
ईएमयू रद्द हुई तो यात्रियों की भीड़ और बढ़ गई। घोषणा 4 ईएमयू के कैंसल करने की हुई थी, लेकिन रविवार को विभिन्न रूटों की 14 ईएमयू कैंसल कर दीं गईं। इसके चलते यात्रियों को दिन भर परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
उत्कल एक्सप्रेस का रूट बदलकर गाजियाबाद के रास्ते चलाए जाने की बजाए आगरा, टूंडला, खुर्जा के रास्ते मेरठ भेजा गया। 9 मई को कोचुवेल्ली से चलकर 10 मई को गाजियाबाद पहुंचने वाली कोचुवेल्ली-देहरादून भी रद्द रही।
विज्ञापन
दिल्ली, मथुरा, कोसीकलां, पलवल और अलीगढ़ जाने वाली 14 ईएमयू भी निरस्त कर दी गई। ऐसे में यात्रियों को अलीगढ़ और गाजियाबाद से दिल्ली, नई दिल्ली, पलवल, मथुरा जाने के लिए ट्रेनें नहीं मिलीं।
ये ईएमयू रहीं रद्द
64052 पलवल-गाजियाबाद
64053 पलवल -गाजियाबाद
64903 मथुरा- गाजियाबाद
64055 पलवल -गाजियाबाद
64057 पलवल -गाजियाबाद
64902 गाजियाबाद- कोसीकलां
64904 गाजियाबाद- मथुरा
64441 गाजियाबाद- दिल्ली
64410 दिल्ली- गाजियाबाद
64445 गाजियाबाद- दिल्ली
64412 दिल्ली- गाजियाबाद
64424 नई दिल्ली-गाजियाबाद
64427 गाजियाबाद- नई दिल्ली
64901 कोसीकलां-गाजियाबाद
ये ट्रेनें भी नहीं चलीं
कोचुवेल्ली-देहरादून एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस और आनंद विहार कोलकाता एक्सप्रेस भी रविवार को रद्द रहीं। वहीं कई अन्य दूसरे रूटों की ट्रेनों को गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली भेजा गया। इन ट्रेनों के गार्ड और क्रू मेंबर दिल्ली में बदले जाने थे, लेकिन रूट बदलने की वजह से गाजियाबाद में गार्ड और ड्राइवर बदले गए।
डबल डेकर में रविवार को जबरदस्त भीड़
15 दिन में ही लखनऊ डबल डेकर यात्रियों को भाने लगी है। आरामदायक सफर और कम समय लगने के चलते यात्री लखनऊ आने-जाने के लिए डबल डेकर को पसंद करने लगे हैं। यही वजह है कि रविवार को इसमें काफी भीड़ रही।
पीसीएस परीक्षार्थियों को भी नहीं मिलीं ट्रेन
पीसीएस परीक्षा के चलते हजारों की संख्या में दूसरे जिलों के परीक्षार्थी गाजियाबाद पहुंचे थे। परीक्षा छूटने के बाद एक साथ हजारों परीक्षार्थी रेलवे स्टेशन पहुंचे तो अफरातफरी मच गई।
वहीं मुरादाबाद, लखनऊ, अलीगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेनों में इन परीक्षार्थियों की भीड़ रही। जनरल टिकट लेकर परीक्षार्थी स्लीपर कोच में चढ़ गए।
इससे रिजर्वेशन लेकर सफर करने वाले यात्री भी परेशान रहे। परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए आरपीएफ-जीआरपी ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
बसों से पहुंचे दिल्ली
घंटो इंतजार के बावजूद पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली, पलवल के लिए ईएमयू नहीं मिली तो यात्रियों को बसों से जाना पड़ा। हजारों यात्री ट्रेनों का इंतजार करने के बाद बसों और ऑटो से दिल्ली पहुंचे।