फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu imposed fine on four students for cooking biryani near administration block

JNU में बिरयानी पकाना विद्यार्थियों को पड़ा महंगा, चार पर लगा 6 से 10 हजार रुपये का जुर्माना

Fri, 10 Nov 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Nov 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
jnu imposed fine on four students for cooking biryani near administration block
जेएनयू में ब‌िरयानी बनाने पर छात्रों पर लगा फाइन - फोटो : अमर उजाला

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में चार छात्रों का प्रशासनिक भवन के पास बिरयानी पकाना महंगा पड़ गया है। जेएनयू प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में छात्रों पर छह से दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


जेएनयू चीफ प्रॉक्टर कौशल कुमार की ओर से छात्रों को नोटिस जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते जून में इन छात्रों ने प्रशासनिक भवन के पास बिरयानी पकाई थी। जुर्माना चुकाने के लिए छात्रों को दस दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, प्रॉक्टोरियल जांच में छात्रों का प्रशासनिक ब्लॉक के पास बिरयानी पकाने और खाने का दोषी पाया गया है। ऐसे में इसे गंभीर मामला मानते हुए कड़ी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

jnu imposed fine on four students for cooking biryani near administration block

आदेश में उन्हें ऐसे कार्यों में शामिल नहीं होने की चेतावनी भी दी गई है। यदि छात्र जुर्माना नहीं चुकाते तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन पर जुर्माना लगाया गया है उनमें जेएनयू छात्रसंघ की महासचिव शत्रुपा चक्रवर्ती शामिल हैं, जिनपर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

 बता दें कि बीते 27 जून को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहित कुमार पांडे और महासचिव शत्रुपा छात्रों से संबंधित मामले को लेकर कुलपति से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने वहां से तब तक जाने से मना कर दिया था तब तक उनकी मुलाकात कुलपति से नहीं हो जाती। बाद में उन्होंने वहां बिरयानी पकाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed