फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chetaing with smart phone in jeomatry box

ज्यॉमेट्री बॉक्स में स्मार्टफोन छुपा कर रहा था नकल

Sat, 18 Mar 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 18 Mar 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
chetaing with smart phone in jeomatry box
- फोटो : Demo Pic

डिजिटल इंडिया के जमाने में इस बार नकल के लिए एक से बढ़कर एक हाइटेक तरीके अपनाए जा रहे हैं। शुक्रवार को 10 वीं बोर्ड परीक्षा में ज्यॉमेट्री बॉक्स में मोबाइल छुपा कर नकल का मामला सामने आया है। उडनदस्ता टीम ने यूएमसी बनाकर इसकी रिपोर्ट भिवानी भेजी।

विज्ञापन


शहर के पल्ला नंबर तीन स्थित एसएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षार्थी के स्मार्टफोन से नकल करते पकड़े जाने पर यूएमसी बनाई गई। पर्चियों से बात नहीं बनने पर नकल के लिए अलग अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


परीक्षा अधीक्षक द्वारा भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रश्रपत्र उडनदस्ता टीम ने सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगाई। वहीं परीक्षा अधीक्षक एवं ऑब्जर्वर को जवाब तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा कक्ष में मोबाइल की जानकारी परीक्षा अधीक्षक व ऑब्जर्वर को नहीं होने पर टीम ने आश्चर्य जताया। बोर्ड चेयरमैन ने परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षार्थी की जांच करने के निर्देश दिए हैँ, उसके बावजूद भी किसी भी केंद्र पर अधीक्षक, सुपरवाइजर एवं ऑब्जर्वर द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

ऐसे में नकल के मामले कम होने के बजाय लगातार बढ़त े जा रहे है। अब तक उडनदस्ता टीम ने स्मार्टफोन के साथ नकल करते तीन नकलचियों को पकड़ा है। बृहस्पतिवार को भी मोबाइल का मामला सामने आया था।

शुक्रवार को दसवीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुआ। तभी से टीमों ने सक्रिय होकर जिले के 79 परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी की। प्रश्रपत्र उडनदस्ता टीम ने 3, चेयरमैन टीम ने 1, बल्लभगढ़ टीम ने 4, एसडीएम टीम ने 2 परीक्षार्थियों को पकड़ा है। इनके पास पर्चियां एवं मोबाइल हाथ लगे।

नकल मामले में जिले ने लगाया अद्र्धशतक
बोर्ड परीक्षा में नकल के मामले में जिले ने अद्र्धशतक लगा दिया है। शुक्रवार को नकल के 10 मामले सामने आने के बाद अब यह संख्या बढ़कर 50 के पार पहुंच गई है। उडनदस्ता टीम की इतनी निगरानी के बावजूद भी परीक्षार्थी एवं परीक्षा अधीक्षक को किसी भी प्रकार का डर नहीं सता रहा है। ऐसे में प्रशासन के साथ पुलिस एवं हरियाणा बोर्ड की नकल मामले में किरकिरी हो रही है।


शुक्रवार को दस नकल के मामले सामने आए है। जिसमें प्रश्नपत्र उडनदस्ता टीम को ज्यॉमेट्री बॉक्स में मोबाइल मिला है। जिसकी यूएमसी बनाकर भिवानी बोर्ड को भेजी गर्ई है। अधीक्षक, सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई के लिए बोर्ड को अवगत कराया जा रहा है। -यशपाल गुलिया, जिला बोर्ड प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed