{"_id":"599fa7384f1c1b9f608b45b6","slug":"aiims-suspends-7-students-for-ragging-juniors","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियरों की रैगिंग और उनसे मारपीट करने पर AIIMS के 7 छात्र निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियरों की रैगिंग और उनसे मारपीट करने पर AIIMS के 7 छात्र निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Aug 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
एम्स
- फोटो : source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स के ओप्टोमेट्री और न्यूक्लियरल मेडिसिन के सात बीएससी के छात्रों को कथित रूप से जूनियर छात्रों की रैगिंग करने व अनुशासनहीनता के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, हाल में बीएससी के प्रथम वर्ष के छात्रों से कथित तौर पर मारपीट की गई थी, जिसमें एक छात्र जख्मी हो गया था। पीड़ित छात्रों में से एक ने एम्स प्रशासन और पुलिस में इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। हालांकि एम्स प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया और जांच के लिए कमेटी गठित की। कमेटी ने जांच करने के बाद मामले पर गंभीर टिप्पणी की और सात छात्रों को तीन माह के लिए निलंबित करने का निर्णय लिया। ब्यूरो
विज्ञापन