फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Campaign launched to save water, the village erected plaques slogans

पानी बचाने के लिए चलाया अभियान,गांव में पट्टिकाएं लेकर लगाए नारे

Mon, 23 May 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 23 May 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched to save water, the village erected plaques slogans
पानी - फोटो : getty

पानी बचाने के लिए बड़ौली ग्राम पंचायत ने सरपंच संतोष देवी और पंच अन्नु वशिष्ठ के नेतृत्व में रविवार को जन जागरूकता अभियान चलाया गया। गांव की महिलाएं व पंचों ने घर-घर जाकर सभी से पानी बचाने का आग्रह किया। 

विज्ञापन


सुबह के वक्त लोग गांव में एकत्र हुए और हाथों में पट्टिकाएं लेकर नारे लगाते हुए पूरे गांव में घूमकर पानी बचाने की अपील की। सरपंच संतोष देवी ने कहा कि अभियान का मकसद लोगों को पानी की कीमत समझाना है ताकि  पानी की बर्बादी को रोका जा सके।
विज्ञापन


भूमि जल बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने ग्रामीणों से इस अभियान में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहले पानी जमीन में 60 फुट तक मिल जाता था लेकिन पानी का कारोबार करने वाली एजेंसियां भूमिगत जल का नाजायज दोहन करके मुनाफा कमाने में लगी हुई हैं जिससे जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे हम सब को मिलकर रोकने की जरूरत है। इस मौके पर नेहपाल चन्दीला,  सीमा वशिष्ठ, हर्ष वशिष्ठ, हर किशन प्रदीप कुमार, संतोष चंदीला, बिज्जे, महेश, जगदीश, महेंद्री कपिल, अनुप, साहिल, सुधा, मोनिका, रिति, किरन, सरोज, शकुंतला, पूनम, मितलेश, नीतू, शुलेंद्र, धीरू, निरोज, संजीव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed