फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   campaign against drug addiction in gurgaon

नशे की दवाओं के खिलाफ चलेगा अभियान

Fri, 22 Apr 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 22 Apr 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
campaign against drug addiction in gurgaon
- फोटो : डेमो फोटो

युवाओं को विभिन्न प्रकार के नशों से मुक्त कराने को लेकर बृहस्पतिवार को नगराधीश नरहरि सिंह बांगड़ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


बैठक में जिला ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान ने बताया कि जिले में लगभग 1200 मेडिकल स्टोर है, जिन पर लगातार उनकी टीम द्वारा छापेमारी की जाती है। नशे की दवाइयां बेचे जाने संबंधी कोई सूचना हो तो वह सामान्य अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र की टीम को सूचित कर सकता है।
विज्ञापन


लोग इसकी जानकारी जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर- 0124-2323809 तथा 0124-2330102 पर भी दे सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मनोज कौशिक से कहा कि स्कूलों में बच्चों को सुबह प्रार्थना सभा में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताने की प्रथा शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगराधीश ने कहा कि इस बारे में वे पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क से भी विचार-विमर्श करेंगे, ताकि पुलिस स्टेशनों में भी एक कमेटी बनाई जा सके।अभियान को सफल बनाने के लिए शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों मे बैनर व पोस्टर भी लगवाए जाएंगे। शहर में संदिग्ध स्थानों पर छापामारी करने का आदेश दिया गया।

बता दें कि जिला स्तरीय समन्वय समिति के अध्यक्ष उपायुक्त टी एल सत्यप्रकाश तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरा मलिक सचिव है। डीसीपी, सिविल सर्जन, उपमंडल अधिकारी, आबकारी एवं कराधान अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर तथा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी इसके सदस्य है।


बैठक में गुड़गांव दक्षिणी के एसडीएम सतीश यादव, एसीपी सिटी किशोरी लाल, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मनोज कौशिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरा मलिक, ड्रग कंट्रोल अधिकारी अमनदीप चौहान, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ऋषि ढांगी आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed