{"_id":"571771054f1c1b8d358b45ec","slug":"camp-will-be-organised-for-legalising-sewage-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन वैध कराने के लिए लगेगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन वैध कराने के लिए लगेगा शिविर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 21 Apr 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद नगर निगम के रिहायशी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और सीवेज के अवैध रूप से चल रहे कनेक्शनों को वैध करने के लिए निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने शहर में निगम की ओर से शिविर लगाने के आदेश दिए हैं। इसके तहत शहर में अलग-अलग स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. दहिया ने बताया कि इस कड़ी के अंतर्गत 21 अप्रैल को स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में शिव मंदिर, नजदीक पार्क परिसर में शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर इंस्पेक्टर एम अली के साथ महेंद्र डागर, कोनार्क वर्मा व बेगराज सहयोगी कर्मचारी के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 29 अप्रैल को अशोका एंक्लेव-पार्ट-एक क्षेत्र में शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर इंस्पेक्टर एम अली के साथ सहयोगी कर्मचारी राजनारायण, उदयवीर, विजय सिंह तथा मजीद खान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन