फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Came home asking for money woman said both men raped me

पैसा मांगने घर आए शख्स तो महिला बोली दोनों ने किया रेप

Sat, 22 Aug 2015 01:32 AM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Came home asking for money woman said both men raped me

ऋण की अदायगी को लेकर एक महिला ने दो व्यक्तियों का जीवन खराब कर दिया। उसने दोनों पर रेप का आरोप लगाया। एक ने तो शर्म से आत्महत्या कर ली। जबकि,दूसरे को अदालत ने बरी कर दिया।

विज्ञापन


पेश मामला नजफगढ़ क्षेत्र का है। महिला ने शिकायत में बताया था कि उसने अपने परिचित परमानंद से करीब पांच लाख और छतर सिंह से 2.67 लाख रुपये लिये थे।

3 जुलाई 14 को शाम सात बजे परमानंद उसके घर आया और पैसे देने को कहा। महिला के समय मांगने पर उसका रेप कर फरार हो गया। इसके पांच से 10 मिनट बाद छतर सिंह आया।

विज्ञापन

छतर सिंह ने 7 जुलाई 14 को आत्महत्या कर ली

Came home asking for money woman said both men raped me

उसने भी पैसे मांगे और नहीं होने का तर्क देने पर उसने भी रेप किया। छतर सिंह ने 7 जुलाई 14 को आत्महत्या कर ली। वहीं, परमानंद ने कहा कि महिला ने उसे फर्जी मामले में फंसाया है।


द्वारका अदालत स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश विरेन्द्र भट्ट ने इस मामले में शुक्रवार को आरोपी परमानंद को बरी कर दिया। उन्होंने फैसले में कहा कि सभी तथ्यों व साक्ष्यों से स्पष्ट है कि यह मामला रेप का है ही नहीं, बल्कि वित्तीय लेनदेन का है।

महिला ने रेप के फर्जी मामले में आरोपी परमानंद को फंसाया है। साक्ष्यों से स्पष्ट है कि आरोपी ने महिला को पांच से छह लाख रुपये का ऋण दिया था।

साबित नहीं हो पाया कि रेप हुआ

Came home asking for money woman said both men raped me

जब उसने पैसे वापस मांगे तो महिला ने रेप के मामले में फंसा दिया। अदालत ने कहा कि चिकित्सा रिपोर्ट व डीएनए रिपोर्ट से भी साबित नहीं हो पाया कि रेप हुआ।


महिला ने स्वयं माना है कि आरोपी से ऋण लिया था और वापस नहीं किया। ऐसे में इसकी पूरी संभावना है कि उसने आरोपी को फर्जी मामले में फंसाया है।

ताकि, ऋण को न चुकाया जा सके। महिला के बयान भी विरोधाभासी हैं। वहीं अभियोजन पक्ष एक भी साक्ष्य पेश नहीं कर पाया, जिससे यह लगे कि महिला से रेप हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed