जन्मदिन की दावत में बुलाकर जो किया वो बेहद शर्मनाक है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां जन्मदिन पार्टी की दावत पर एक्सपोर्ट कंपनी में काम करने वाली एक युवती के साथ उसके जानने वाले शख्स ने रेप कर दिया।
युवती ने फेस-3 थाना पहुंचकर पूरी कहानी सुनाई जिसके बाद पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक युवती की दी गई शिकायत में कहा गया है कि मामला शुक्रवार दोपहर दो बजे का है, जिसकी तफ्तीश की जा रही है।
घर बुलाकर दिया घटना को अंजाम
जब सेक्टर-63 स्थित एक्सपोर्ट कंपनी में काम करने वाली रीना (24) (परिवर्तित नाम) को उसके जानने वाले छिजारसी निवासी प्रदीप शर्मा ने अपनी जन्मदिन की पार्टी कह कर बहलोलपुर स्थित एक घर में बुलाया।
आरोपी मोबाइल रिचार्ज करने का काम करता है। आरोप है कि उसने रीना के साथ घर में रेप किया। रीना किसी तरह वहां से निकल कर सीधा फेस-3 थाने पहुंची और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी।
डीएसपी डॉ. अनूप कुमार का कहना है कि रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।