फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Call to helpline number on tire puncture at Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर पंचर होने पर हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

Wed, 05 Apr 2017 12:06 PM IST
मनोज कुमार शर्मा/अमर उजाला, जेवर
मनोज कुमार शर्मा/अमर उजाला, जेवर Updated Wed, 05 Apr 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
Call to helpline number on tire puncture at Yamuna Expressway
yamuna expressway - फोटो : SELF

यमुना एक्सप्रेस वे वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करना जानलेवा साबित हो रहा है। अक्सर चौथी लाइन में वाहन खड़े करके पहिया बदलने में लोग लग जाते हैं और तेज रफ्तार भारी वाहन चौथी लेन में चलते हुए खराब वाहनों को चपेट में ले लेते हैं। 

विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में भी दयानतपुर के समीप टायर बदलने के दौरान कैंटर ने टाटा मैजिक टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। मामले में टेंपो का आधा हिस्सा चौथी लेन और आधा ग्रीन बेल्ट में खड़ा था।
विज्ञापन


पीछे से आ रहा कैंटर चालक सामने खड़ा वाहन देख नहीं सका और हादसा हो गया। 5 फरवरी को दिल्ली करावल नगर से मध्यप्रदेश बारात लेकर जा रही बस भी टायर बदलने के दौरान ट्रक का शिकार हुई थी। जिसमें दूल्हे के भाई सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में मथुरा से गाजियाबाद जा रहे परिवार की कार भी सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। एक्सप्रेस वे प्रशासन ने जनवरी में वाहन चालकों को चाय पिलाकर नींद भगाने का उपाय भी खोजा था, लेकिन वाहन चालकों की लापरवाही के चलते लगातार सड़क किनारे पहिया बदलने के दौरान हादसों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 


टायर पंचर होने पर हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
यमुना एक्सप्रेसवे पर यदि किसी भी समय गाड़ी का टायर पंचर हो जाए तो चालक गाड़ी को तुरंत ग्रीन बेल्ट में उतार लें। इसके बाद हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके एक्सप्रेसवे कर्मियों को सूचना दें, ताकि मौके पर कर्मी पहुंचकर बेरिकेडिंग करके वाहनों को साइड से गुजारने में मदद की जा सके।
- जेके शर्मा, जेवर टोल प्लाजा मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed