रिलायंस का लाइसेंस रद्द करने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि केंद्र की मौजूदा एनडीए सरकार गैस कीमतों पर पिछली सरकार की नीतियों को आगे बढ़ा रही है। भूषण के मुताबिक, पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक नोट तैयार किया है।
इसमें पिछली सरकार की तरह गैस की कीमत दोगुनी करने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि गैस के दाम बढ़ने से देश में महंगाई बढ़ेगी।
रविवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कॉलिन गोंजाल्विस के साथ प्रशांत भूषण कांस्टीट्शन क्लब में मीडिया से बात कर रहे थे।
सीएजी रिपोर्ट का हवाला
इस मौके पर भूषण ने सीएजी की हालिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि रिलायंस इंडस्ट्री, गैस उत्पादन में जिस तरह से संविदा की शर्तें तोड़ रही है, उससे कंपनी का लाइसेंस रद्द होना चाहिए।
भूषण का आरोप है कि रिलायंस ने सरकार पर दबाव डालने के लिए गैस उत्पादन कम कर दिया है। कंपनी क्षमता से सिर्फ दस फीसदी गैस का उत्पादन कर रही है। इससे बिजली व खाद के उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है।
दूसरी तरफ कॉलिन गोंजाल्विस ने भी सीएजी की हालिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए रिलायंस पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट अगले सत्र में संसद के पटल पर रखी जानी है।