दिल्ली गेट पर हुई हिंसा में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर गिरफ्तार, 14 दिन की हिरासत में भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियागंज में हुई हिंसा के संबंध में गिरफ्तार किए गए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि दरियागंज में हुई हिंसा के संबंध में दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की है।
Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad who was arrested today has moved for bail at Delhi's Tis Hazari Court. Police has sought his 14-day judicial custody. Azad was earlier denied permission for a protest march from Jama Masjid to Jantar Mantar. (File pic) pic.twitter.com/4rc6lH6JAK
— ANI (@ANI) December 21, 2019विज्ञापन
बता दें कि शनिवार तड़के पुलिस ने जामा मस्जिद से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने चंद्रशेखर पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, लोगों को उकसाने और दंगा भड़काने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।
चंद्रशेखर के अलावा पुलिस ने हिंसा फैलाने के आरोप 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर बलवे में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
हिंसा के दौरान हुए पथराव में 49 लोग घायल हुए जिसमें 13 पुलिसकर्मी शामिल हैं। दो लोगों के सिर में गंभीर चोट लगी है जबकि एक व्यक्ति का पैर टूट गया। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि अन्य लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
शनिवार सुबह से जामा मस्जिद इलाके में शांति बनी हुई है। शांति बनाए रखने के लिए शनिवार को सीआरपी के जवान ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। भीम आर्मी के आह्वान पर शुक्रवार को जामा मस्जिद पर सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पुलिस को चकमा देकर वहां से गायब हो गया। लेकिन शाम में एक बार फिर चंद्रशेखर जामा मस्जिद में मौजूद अपने समर्थकों के बीच पहुंच गया और नारेबाजी शुरू कर दी। देर रात तक वहां नारेबाजी होती रही।
उधर शाम में दिल्ली गेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया और दरियागंज थाने के बाहर खड़ी एक कार में आग लगा दी। पथराव में 13 पुलिसकर्मियों सहित 49 लोग घायल हो गये।
रात करीब साढ़े तीन बजे चंद्रशेखर जामा मस्जिद से बाहर निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दिल्ली गेट पर हुए हिंसा में करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया था। इसके बाद दिल्ली के कई विश्वविद्यालय के छात्रों ने पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन कर लोगों को रिहा करने की मांग करने लगे।
बाद में पुलिस ने हिरासत में लिए गए 16 नाबालिगों को छोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिंसा में संलिप्ता पाए जाने पर 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।