{"_id":"5e32d1cc8ebc3e7d663b1b13","slug":"caa-and-nrc-protest-yogendra-yadav-detained-from-delhi-gate-over-caa-and-nrc-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए: दिल्ली गेट से हिरासत में लिए गए स्वराज अभियान के संस्थापक योगेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए: दिल्ली गेट से हिरासत में लिए गए स्वराज अभियान के संस्थापक योगेंद्र यादव
Thu, 30 Jan 2020 06:23 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
योगेंद्र यादव
- फोटो : ANI
देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), एनआरसी और एनपीआर को लेकर प्रदर्शन जारी है। सीएए के खिलाफ कई लोग सड़क पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को दिल्ली गेट के पास प्रदर्शन करने पहुंचे स्वराज अभियान के संस्थापक योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बता दें कि यहां लोग मानव श्रृंखला बनाकर सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध जता रहे थे।
विज्ञापन
Delhi: Swaraj Abhiyan's Yogendra Yadav detained by Police from Delhi Gate where protesters had formed a human chain against #CAA_NRC_NPR pic.twitter.com/FUPamtvazD
— ANI (@ANI) January 30, 2020विज्ञापन
इधर, जामिया के छात्रों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामिया से राजघाट तक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाला। इस मार्च के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने प्रदर्शन के दौरान गोली चला दी, जिससे एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद से एहतियात के तौर पर तीन मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। यह मेट्रो स्टेशन हैं- आईटीओ, दिल्ली गेट और जामा मस्जिद।
ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है आरोपी
आरोपी ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और इस बात का पता लगा रही है कि वह प्रदर्शन के दौरान हथियार लेकर क्यों आया था। आरोपी खुद को राम भक्त बता रहा है। वहीं, जो छात्र हमले में घायल हुआ है उसकी पहचान जामिया के मास कॉम के छात्र शादाब आलम के रूप में हुई है।
होली फैमिली अस्पताल में चल रहा घायल छात्र का इलाज
उसका इलाज पास के ही होली फैमिली अस्पताल में चल रहा है। हालांकि पुलिस कह रही है कि उसे इस अस्पताल से शिफ्ट कर दिया गया है लेकिन छात्रों का कहना है कि शादाब अब भी होली फैमिली अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में है।