फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CA final and CPT result will declear on 18th july

18 जुलाई को आएंगे सीए फाइनल और CPT के नतीजे, इस वेबसाइट पर करें चेक

Fri, 14 Jul 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Jul 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
CA final and CPT result will declear on 18th july
डेमो - फोटो : demo pic

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड एकाउंटस ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की मई-जून (2017) में हुई फाइनल, व कॉमन प्रोफेशंसी टेस्ट(सीपीटी) के नतीजे 18 जुलाई को दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


परीक्षार्थी एसएमएस सेवा व वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। फाइनल परीक्षा में जिन परीक्षार्थियों को 55 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल होंगे वही राष्ट्रीय स्तर पर रैंक की दौड़ में शामिल हो पाएंगे। 
विज्ञापन


रिजल्ट और अंकों का ब्योरा वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए उन्हें icaiexam.icai.org पर रजिस्ट्रेशन नंबर, और रोल नंबर लिखना होगा। 

छात्र ई-मेल पर भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए संस्थान की वेबसाइट पर 14 जुलाई से खुद को रजिस्टर कराना होगा।       

एसएमएस सेवा के जरिए परिणाम 
वहीं एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है। फाइनल के रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को CAFNL ROLLNO  टाइप कर संदेश भेजना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमन प्रोफेशंसी टेस्ट के रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को CACPT ROLLNO  टाइप कर 58888 पर संदेश भेजना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed