{"_id":"57f3a6304f1c1b1b3e270545","slug":"by-next-summer-get-rich-water-started-several-lines-of-rainivel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगली गर्मी तक मिलेगा भरपूर पानी, रैनीवेल की कई लाइनें शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगली गर्मी तक मिलेगा भरपूर पानी, रैनीवेल की कई लाइनें शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : getty
जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूवल मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत अगली गर्मी तक शहरवासियों को भरपूर पानी मिलेगा। यमुना किनारे रेनीवेल लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
सबसे आखिरी लाइन नंबर पांच का काम पूरा कर ट्रायल रन भी शुरू कर दिया गया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस लाइन को नवंबर महीने में शुरू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होने से दयालबाग और बदरपुर बॉर्डर क्षेत्र में लोगों को पानी की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
निगम अधिकारियों का कहना है कि रेनीवेल लाइन नंबर पांच का काम पूरा कर लिया है। इस लाइन के शुरू होते ही सेक्टर 28, स्प्रिंग फील्ड, सेक्टर 32 डीएलएफ सेक्टर 41, सेक्टर 37 सराय, दयालबाग, अशोका एंकलेव, लकड़पुर में प्रतिदिन करीब 233 लाख लीटर पानी मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता ओपी गोयल ने बताया कि रेनीवेल की पांच लाइनों में से सबसे आखिरी लाइन नंबर पांच का काम पूरा हो चुका है। इससे पहले लाइन नंबर 1, 2, 3 को पहले ही शुरू किया जा चुका है।
अब केवल लाइन नंबर चार का काम बाकी है। उन्होंने बताया कि 3-4 ट्यूबवेलों पर अभी बिजली का कनेक्शन नहीं हो पाया है। निगम ने पैसे जमा करा दिए हैं।
उम्मीद है जल्द कनेक्शन लग जाएगा। उन्होंने कहा कि रैनीवेल परियोजना का काम अंतिम चरण में चल रहा है। अगली गर्मी में पूरे शहर में कहीं पानी की समस्या नहीं रहेगी।