{"_id":"6735bf8ee3e23ca13bf1126db57f20cd","slug":"by-murder-of-students-carried-out-seven-million-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को मारकर अंजाम दी सात लाख की डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को मारकर अंजाम दी सात लाख की डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
नंगला नैनसुख गांव में शनिवार रात हथियारबंद बदमाशों ने मकान में घुसकर सोते हुए छात्र की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। परिजनों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया और सात लाख रुपये के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगला नैनसुख में श्यौराज ने गांव के बाहर नया मकान बनाया है। उसका परिवार कई माह से उसमें रह रहा है।
शनिवार रात में श्यौराज के बेटे अमित, प्रमोद और प्रवीण अपने-अपने कमरे को अंदर से बंद कर सोए हुए थे। रात में करीब 12 बजे बदमाशों ने मकान पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
बदमाश अमित के कमरे की खुली खिड़की से अंदर पहुंचे और प्रमोद व प्रवीण के कमरों के गेट बाहर से बंद कर दिए। बदमाशों ने अमित पर धारदार हथियारों से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और कमरे की आलमारी से सोने चांदी के जेवर, नगदी समेत कीमती सामान ले लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
लूटे गए जेवर की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। सुबह उनके घर से कोई बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। जिसके बाद कमरे में अमित का खून से लथपथ शव देखकर कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास से दूसरे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
परिजनों के मुताबिक अमित बीकॉम का छात्र था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।