फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   By December, all of the metro stations will be, start project.

दिसंबर तक बनेंगे मेट्रो के सब स्टेशन, प्रोजेक्ट शुरू

Sat, 02 Jan 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 02 Jan 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
By December, all of the metro stations will be, start project.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर 30 किलोमीटर की बन रही मेट्रो लाइन के लिए सब स्टेशन (रीसिविंग सब स्टेशन ) बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


सेक्टर-148 और 83 में बन रहे सब स्टेशन से मेट्रो को बिजली मिलेगी। दिसंबर 2016 में ये दोनों सब स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे। सबसे खास बात है कि ये दोनों सब स्टेशन आधुनिक तकनीक से बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस वजह से ये सब स्टेशन पुराने सब स्टेशन की तुलना में 25 फीसदी कम जगह घेरेंगे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर मेट्रो की लाइन बिछाई जा रही है। जिसका निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो को बिजली मिल इसके लिए सब स्टेशन बनाने का शुरू कर दिया गया है। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन से मिली जानकारी के मुताबिक एक सब सेक्टर-148 और दूसरा सेक्टर-83 में बनाया जा रहा है।

ग्रीन बन सकती है बिल्डिंग

By December, all of the metro stations will be, start project.

सेक्टर-148 से निर्माण कार्य नए साल से ही शुरू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड इन दोनों सब स्टेशनों को बिजली देगी।

इन दोनों स्टेशनों को 132 किलोवाट बिजली मिलेगी। जिसमें से 25 किलोवाट बिजली मेट्रो को चलाने और 33 किलोवाट बिजली मेट्रो की लाइट, एसी, स्वचालित सीढ़ियों जैसी चीजों पर खर्च होगी।

इन सब स्टेशनों की बिल्डिंग को ग्रीन बिल्डिंग बनाने की कोशिश की जा रही है। यहां पर वाटर हॉरवेस्टिंग प्लांट,  सोलर पैनल, सीवेज वाटर रीसाइकिल प्लांट आदि होंगे।

नोएडा मेट्रो की कोशिश है कि इन बिल्डिंग को आईजीबीसी सर्टिफिकेट मिले। ये सब स्टेशन गैस इंसुलेटर सिस्टम पर आधारित होंगे। इस वजह से इन्हें बनाने का 2000 वर्ग मीटर क्षेत्र कम हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed