फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Businessmen kidnapped looted 100 kg silver

व्यापारियों का अपहरण कर लूट ली 100 किलो चांदी

Tue, 22 Sep 2015 05:07 AM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 05:07 AM IST
विज्ञापन
Businessmen kidnapped looted 100 kg silver

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह कार सवार लुटेरों ने ज्वेलर की कार को ओवरटेक करके हथियारों के बल पर उनका अपहरण कर लिया। बदमाशों ने कार में रखी 100 किलोग्राम चांदी लूट ली।

विज्ञापन


साथ ही कार सवार ज्वेलरों की सोने की चेन, हीरे की अंगूठी और करीब 30 हजार रुपये नगद भी छीन लिए। बदमाश करीब चार घंटे तक दोनों ज्वेलरों को कार में डालकर घुमाते रहे। दोपहर करीब 12 बजे कुलेसरा पुल के पास उन्हें उतारकर फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के यमुनापुरम निवासी अजय वर्मा का सर्राफे का काम है और राखी ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। पीड़ित का आरोप है कि रविवार को उनका बेटा अमन और दामाद राहुल अपनी सनी कार से पहले मथुरा गए और वहां से चांदी लेकर दिल्ली आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से और चांदी लेने लेने के बाद सोमवार सुबह चांदनी चौक से एक्सप्रेसवे के रास्ते ग्रेटर नोएडा से बुलंदशहर जा रहे थे। करीब 8 बजे के जब उनकी कार  नलगढ़ा-सफीपुर की ओर पहुंची तो उसी समय एक सेंट्रो और स्कोडा कार ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।

व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर अपहरण

Businessmen kidnapped looted 100 kg silver

बदमाशों ने पिस्टलों से व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर दोनों को हथियारों के बल पर अपहरण कर अपनी स्कोडा कार में डाल दिया। एक बदमाश उनकी कार को  परीचौक से नोएडा की ओर ले गया जबकि दो बदमाश दोनों व्यापारियों को परीचौक से होते हुए ग्रेटर नोएडा में करीब चार घंटे तक घुमाते रहे।


बदमाशों ने कुलेसरा के पास उन्हें कोल्डड्रिंक भी पिलाई। मगर उन्होंने शोर नहीं मचाया। इसके बाद फिर से कुलेसरा पुल पर पहुंचे और दोनों को नीचे उतार दिया। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर उसने शोर मचाया या पुलिस को सूचना दी तो गोली मार दी जाएगी। जाने से पहले बदमाशों ने नोएडा के सुरभि अस्पताल के पास उनकी कार खड़ी होने की बात कही।

दोपहर 1 बजे के करीब दोनों ऑटो से नोएडा के सुरभि अस्पताल पहुंचे और रिश्तेदारों को सूचना दी। व्यापारियों ने पाया कि कार की डिग्गी में रखी चांदी गायब थी। इसके बाद दोनों व्यापारियों के रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी कैमरे से जांच पड़ताल

Businessmen kidnapped looted 100 kg silver

पुलिस ने बताया कि मामला नॉलेज पार्क कोतवाली का है। जब वहां पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि यह तो सूरजपुर क्षेत्र की घटना है। पुलिस ने मौका मुआयना किया और एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से जांच पड़ताल की।


उधर, देर रात को पीड़ित व्यापारी अजय वर्मा की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है। एसपी संजय सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर आ गई है और 100 किलो चांदी तथा कुछ अन्य सामान लूटा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों का दावा है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर जिस समय घटना हुई थी वहां बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि बदमाशों की कारों के रंग और नंबर कैमरे में कैद हो गए हैं जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed