{"_id":"601042615762a82ea965d36e91256d7f","slug":"businessman-accuses-in-20-million-shares-fraud-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर के कारोबारी से 20 करोड़ की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेयर के कारोबारी से 20 करोड़ की ठगी का आरोप
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 13 Nov 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में डीएलएफ फेस दो की शेयर कंपनी की कोलकता शाखा के तीन अधिकारियों पर करार तोड़कर बीस करोड़ के शेयर बेचने का आरोप है। डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन
गुड़गांव के के रहने वाले कारोबारी पंकज गोयल की शिकायत पर डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस ने कोलकता के रहने वाले समीर, मनोज व निकुंज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के अनुसार पंकज गोयल ने कोलकता के रहने वाले शेयर कारोबारियों से पांच करोड़ का लेन-देन किया था। जिसके बदलें में उसने ढाई करोड़- के दो चेक उनको दिया था। साथ में बीस करोड़ रुपए के शेयर जमानत के तौर पर उनके पास थे।
विज्ञापन
लिखा -पढ़ी में हुए करार के तहत इस शेयर को आरोपियों को नहीं बेचना था। आरोपियों ने जब खाते में चेक डालने की बात की तो शिकायत करने वाले की ओर से आना-कानी हुई।
इसी दौरान पांच करोड़ डूबता देख समीर, मनोज निकुंज पर आरोप है कि करार तोड़ कर उसके 20 करोड़ के शेयर मार्केट में उतार दिया। एसीपी डीएलएफ दलबीर के अनुसार पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। तीनों आरोपी कोलकता के रहने वाले हैं।