{"_id":"657a912ee15ee4c9ba160622b51ca0a5","slug":"business-on-the-chain-snatcher-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी ने चेन स्नैचर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी ने चेन स्नैचर को दबोचा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 07 Mar 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर चौधरी मॉल के सामने चेन छीन कर भाग रहे तीन स्नैचर में से कंस्ट्रक्शन कारोबारी ने बहादुरी दिखाकर एक को दबोच लिया।
बृहस्पतिवार दोपहर हुई घटना के बाद इकट्ठे हुए लोगों ने स्नैचर की जमकर धुनाई करने के बाद सिहानी गेट पुलिस को सौंप दिया। स्नैचर से चेन भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर के दुजाना निवासी कंस्ट्रक्शन कारोबारी अनिल नागर साथी प्रमोद के साथ चौधरी मॉल के पास कार की सर्विस करा रहे थे। इस दौरान वे सड़क किनारे ठेले पर छोले-कुल्चे खाने लगे।
पीछे से आए बाइक सवार एक स्नैचर ने उनकी चेन तोड़ ली। दो लोग बाइक स्टार्ट कर खड़े थे। जैसे स्नैचर चेन तोड़कर भागा, उन्होंने उसका पीछा किया।
स्नैचर बाइक पर बैठा ही था तभी उन्होंने उसकी शर्ट का कालर पकड़कर खींच लिया। इससे वह सड़क पर गिर गया। मौके पाकर उसके दो साथी भाग निकले।
एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मुरादनगर निवासी अनीस है। अनीस की निशानदेही पर पुलिस ने साथी वकील को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मोहित की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।