{"_id":"0ea88b1f77fbbdf5eda4e178842ea3cb","slug":"buses-will-directly-go-to-haridwar-ardhkumbh-from-ballabhgarh-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार अर्धकुंभ मेले के लिए चलेंगी सीधी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार अर्धकुंभ मेले के लिए चलेंगी सीधी बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 26 Feb 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में चल रहे अर्धकुंभ मेले के लिए लोगों को शहर से सीधी बस मिलेगी। हरियाणा राज्य परिवहन के महाप्रबंधक ने डिपो से 10 बसें चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ये बसें दिल्ली होते हुए हरिद्वार जाएंगी। अभी तक बल्लभगढ़ से हरिद्वार के लिए सिर्फ एक ही बस चलती है। अर्धकुंभ मेले के लिए ये बसें 7 मार्च, 7, 8, 14, 15, 22 अप्रैल को मिलेगी।
विज्ञापन
अर्धकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए हरियाणा रोडवेज निगम ने तैयारी शुरू कर दी है।
हालांकि मेला जनवरी माह में शुरू हो चुका है। लेकिन, मार्च व अप्रैल माह में होने वाले स्नान को देखते हुए रोडवेज ने बसों का तैयार किया है। हर वर्ष शहर से करीब पांच हजार श्रद्वालु अर्धकुंभ मेले में हरिद्वार पहुंचते है। मिले निर्देशों में कहा गया है कि बल्लभगढ़ डिपो से 10 बसें चलेंगी।
विज्ञापन
साथ ही रोडवेज ने श्रद्वालुओं की सुविधा बढ़ाने के लिए इन बसों में अग्रिम बुकिंग सेवा भी शुरू की है। ताकि श्रद्वालुओं को यात्रा करने में किसी तरह की दिक्कत न हो।
रोडवेज महाप्रबंधक अमरदीप जैन ने बताया कि इस अवधि के दौरान बसों को तैयार रखा जाएगा। जैसे ही डिमांड बढ़ती जाएगी बसों को चलाना शुरू कर दिया जाएगा। मेले के दौरान कुछ अन्य रूटों से बसें कम किया जाएगा।