फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bus will ply for bharatpur and balaji

फिर से चलेगी बालाजी, भरतपुर के लिए बस

Tue, 06 May 2014 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 06 May 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
bus will ply for bharatpur and balaji

राजस्थान के भरतपुर और बालाजी जाने वाले यात्रियों को बल्लभगढ़ बस डिपो से ही बस सेवा मिल जाएगी। रोडवेज ने दोनों रूटों पर एक-एक बस चलाने का निर्णय किया है।

विज्ञापन


रोडवेज ने करीब एक साल से बंद पड़े दोनों रूटों पर 18 मई से बस चलाने का निर्णय लिया है। फिलहाल बसों की समय सारणी बन रही है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बसों को चलाने के लिए कुछ परिचालकों की जरूरत थी। जिस कारण राजस्थान, मध्यप्रदेश के कई रूट बंद पड़े थे, जबकि होडल, सोनीपत, रेवाड़ी, रोहतक, बुलंदशहर पर बसों की संख्या को कम किया गया है। अब मुख्यालय से 30 परिचालक मिल गए हैं। जिसके बाद इन दो रूटों पर भी बस चलाने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन


ड्यूटी इंस्पेक्टर इदरीस खान ने बताया कि दोनों बसें बल्लभगढ़ डिपो से चलेंगी। दशहरा ग्राउंड बस अड्डे पर भी स्टॉपेज होगा। ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को बस सेवा मिल सके। बसों की संख्या बढ़ाने के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिस पर अधिकारियों से बातचीत जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed