{"_id":"4c808a95373a6ce46815e3d4eacea4fb","slug":"bus-service-for-navratri-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस नवरात्र दिल्ली के मंदिरों में आना आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस नवरात्र दिल्ली के मंदिरों में आना आसान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 24 Sep 2014 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रों के दौरान दिल्ली के मंदिरों में जाने वाले महिला श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए फरीदाबाद रोडवेज ने विशेष बसों को चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बुधवार को बल्लभगढ़ बस डिपो महाप्रबंधक बीएस कालीरमन ने निर्देश जारी किए। इन बसों को नवरात्रों के दौरान चलाया जाएगा। अधिकांश महिला यात्री दोपहर के समय मंदिरों के लिए जाती है।
विज्ञापन
जिसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने सिटी बस सेवा के तहत तीन बसों को महिलाओं के लिए चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा सामान्य बसों में भी अधिक महिला यात्री होने पर पुरूष यात्रियों को नहीं बिठाया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग से मिली जानकारी अनुसार इस दौरान बसों में भीड़ बढ़ जाती है। जिस कारण कुछ असामाजिक तत्व भी बसों में चढ़ जाते है। जो महिलाओं को परेशान करते है।
महिला यात्रियों को परेशानी न हो इसलिए यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा महिला यात्रियों को बसों में सीट दिलवाने एवं उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी परिचालको और चालको को सौंपी गई है।
ड्यूटी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि बसों की समय सारणी महिला श्रद्धालुओं के अनुसार तय होगी। बसों के चालकों-परिचालकों को इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।