फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bus parked at IGI Airport Terminal 3 catches fire, no casualties reported

Delhi NCR News: आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल तीन पर खड़ी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
- एयरक्राफ्ट रेस्क्यू और फायर-फाइटिंग टीम ने कुछ ही देर में आग पर पाया काबू
विज्ञापन

- बस से सवारियों को लाने और ले जाने का काम होता है, घटना के समय चालक के अलावा बस में कोई नहीं था मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर एक विमान के पास खड़ी बस में आग लग गई। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों मेंं अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उस समय बस में सिर्फ चालक सवार था। सूचना मिलते ही एयरक्राफ्ट रेस्क्यू और फायर-फाइटिंग टीम ने वहां पहुंचकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि मंगलवार को करीब एक बजे आईजीआई एयरपोर्ट थाने को एयर इंडिया विमान के सवारियों को ले जाने और लाने वाली एक बस में आग लगने की सूचना मिली। उसके बाद एयरक्राफ्ट रेस्क्यू, फायर-फाइटिंग टीम, स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सीआईएसएफ सहित अन्य संबंधित एजेंसियों के कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। बस के इंजन में आग लगी थी जो विमान के पास खड़ी थी। आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि घटना के समय बस में कोई यात्री या सामान नहीं था, केवल चालक ही मौजूद था। बस ग्राउंड-हैंडलर एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज नाम की कंपनी एअर इंडिया को बस सेवाएं उपलब्ध कराती है, जिससे कर्मियों को एक जगह से दूसरे जगह ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट ऑपरेटर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने इस घटना को छोटी बताते हुए कहा कि एयरक्राफ्ट रेस्क्यू और फायर-फाइटिंग टीम ने कुछ ही मिनटों में आग पर काबू लिया था। साथ ही यह भी बताया कि घटना से एयरपोर्ट के रेगुलर ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed