दो बसों में जोरदार टक्कर, 17 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफीपुर गांव के पास बुधवार सुबह बाइक सवार दंपति को बचाने के चक्कर में दो बस टकरा गईं। इस घटना में बाइक सवार दंपति समेत करीब 17 लोग घायल हुए हैं।
घायल दंपति को यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि कुछ घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में पहुंचाया गया। घटना के बाद करीब एक घंटे तक एक्सप्रेसवे पर जाम लगा रहा। बाइक सवार पति और पत्नी नोएडा के सेक्टर-44 से सिकंदराबाद जा रहे थे।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह नोएडा से रोडवेज बस यात्रियों को लेकर ग्रेटर नोएडा जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर सफीपुर गांव के पास एक बाइक सवार दंपति अचानक बस के सामने आ गया।
पीछे से आ रही निजी बस टकराई रोडवेज बस से
ंउनको बचाने के चक्कर में चालक ने बस के इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही एक निजी बस रोडवेज से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपति राहुल और संगीता भी घायल हो गए।
जबकि दोनों बसों में सवार करीब 15 यात्री भी मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को यथार्थ और कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया। करीब एक घंटे तक इस घटना को लेकर यातायात जाम रहा।
पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त बसों को सड़क के बीच से हटवाया। पुलिस ने बताया कि निजी बस में एक प्राइवेट कॉलेज के कुछ छात्र थे, जो बस खराब होने पर उसे किराये पर लेकर आ रहे थे। वहीं, हादसे के बाद निजी बस का चालक मौके से भाग गया।