फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   burqa-wearing students will come in AIPMT exam

AIPMT में हिजाब, बुर्का पहन आ सकेंगी छात्राएं

Thu, 23 Jul 2015 03:59 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
burqa-wearing students will come in AIPMT exam

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एआईपीएमटी की परीक्षा में मुस्लिम युवतियों को हिजाब, बुर्का पहन कर आने की इजाजत दे दी है। साथ ही अन्य उम्मीदवार भी अपने पारंपरिक परिधानों को पहन कर आ सकेंगे।

विज्ञापन


एआईपीएमटी परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू करने के बाद से इस पर विवाद हो रहा था। लिहाजा सीबीएसई ने ड्रेस कोड में बदलाव की घोषणा की है। ऐसे परिधान पहन कर आने वाले उम्मीदवारों को तय समय से आधे घंटे पूर्व आना होगा ताकि उनकी मेटल डिटेक्टर से जांच की जा सके।
विज्ञापन


सीबीएसई अधिकारियों के अनुसार अब ड्रेस कोड में मुस्लिम परीक्षार्थी पारंपरिक वस्त्र पहन कर आ सकेंगे। इसके साथ ही अन्य परीक्षार्थियों के लिए भी पारंपरिक परिधानों को पहन कर आने की मनाही नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चीजों की भी इजाजत

burqa-wearing students will come in AIPMT exam

इस तरह से यदि कोई उम्मीदवार पर्दे में आना चाहे या फिर मौसम खराब होने के कारण जूते पहन कर आता है तो उसे परीक्षा केंद्र पर आने की इजाजत होगी। सीबीएसई ने परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय 7:30 से 9:30 बजे का तय किया है।


लेकिन यदि उम्मीदवार अपने पारंपरिक परिधान पहन कर आता है तो उसे समय से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। दरअसल कुछ उम्मीदवारों को इस बात पर भी आपत्ति थी कि जिन जगहों पर मौसम खराब रहता है या बारिश के बाद कीचड़ हो जाता है तो उन स्थानों पर कैसे उम्मीदवार आधी बाजू की शर्ट व चप्पल में आ सकता है।

मालूम को 25 जुलाई को होने वाली एआईपीएमटी परीक्षा के लिए केरल हाईकोर्ट ने दो मुस्लिम छात्राओं को हिजाब व फुल स्लीव ड्रेस पहनने की इजाजत दी है।

धार्मिक कपड़े पहनकर आना है तो जल्दी आएं

burqa-wearing students will come in AIPMT exam

कोर्ट ने मंगलवार को सीबीएसई को यह आदेश दिया। जिसके बाद सीबीएसई ने इसे सभी के लिए मान्य कर दिया। दरअसल, कोर्ट में दलील दी गई थी कि हिजाब उनके धार्मिक रिवाजों के हिसाब से जरूरी है।


उल्लेखनीय है कि सीबीएसई ने दोबारा आयोजित हो रही एआईपीएमटी परीक्षा में किसी भी तरह के नकल को रोकने के लिए इस बार ड्रेस कोड लागू किया है।

जिसमें हल्के आधी आस्तीन के कपड़े, आधी बाजू की कमीज पहन कर आने को कहा गया था। साथ ही ऐसा कुर्ता पहन कर आने को कहा गया था जिस पर बड़े बटन व जड़ाऊ पिन या कोई बैज फूल न लगे हो। वहीं जूते की बजाए केवल चप्पल पहन कर आने के आदेश जारी किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed