{"_id":"344b14f1b44caefc626e5b3d7ceca3e3","slug":"burnt-the-effigy-of-the-congress-centre-on-rail-fare-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल किराया बढ़ाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल किराया बढ़ाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 24 Jun 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
रेल किराया बढ़ाने के विरोध में सोमवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुराना बस अड्डे के पास केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
यूथ कांग्रेस की लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष पायल संगीता कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता के साथ धोखा किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वादे के मुताबिक महंगाई कम करने के प्रयास न किए तो यूथ कांग्रेस गली-गली अभियान चलाकर सरकार के पुतले फूंकेगी।
प्रदर्शन में मनोज कौशिक, लक्ष्मी वर्मा, विनीत त्यागी, चांद मलिक, विनीत गौड़, विक्की सक्सेना, दिवाकर मिश्रा, अजय तोमर मौजूद रहे।
केंद्र सरकार एकतरफा निर्णय ले रही है। निवर्तमान जिला महासचिव धर्मवीर डबास ने कहा कि भाजपा सरकार ने रेल किराए में एक साथ इतनी बढ़ोत्तरी कर 30 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।
इस दौरान संजय यादव, जेपी कश्यप, राजदेवी चौधरी, ईश्वर मावी, मधु चौधरी, पवन शर्मा, राशिद अली, पूर्व मंत्री राकेश यादव, प्रदीप भाटी मौजूद रहे।

उधर, सपाइयों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। सपा नेता साजिद हुसैन ने कहा कि बजट सत्र से पहले ही रेल किराया बढ़ाना गलत है।