कॉलोनी में जलाया कचरा तो थाने पहुंची शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को कौशांभी नेश्नल पार्क में सुखे पत्ते जलाने के कारण रहवासियों ने गाजियाबाद नगर निगम के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई।
ये मामला तब सामने आया है, जबकि एक दिन पहले ही नेश्ननल ग्रीन ट्रब्यूनल एनसीआर में प्लास्टिक, सुखे पत्ते और कचरा जलाने पर बैन लगा चुका है।
नगरवासियों और पर्यावरण सुधार कार्यकर्त्ताओं ने खुले में कचरा जलाने को लेकर शिकायतों की लंबी फेहरिस्त दायर की है।
कौशांबी अपार्टमेंट के लोगों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
महीने की शुरुआत में रहवासियों का एक ग्रुप जीएनएन को भी पत्र लिख चुका है। जिसमें उन्होंने नगर निगम के कचरे को शहर में खुली जगह पर जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
ये रिपोर्ट इंद्रापुरम पुलिस स्टेशन में कौशांबी अपार्टमेंट के लोगों ने दर्ज कराई है। कारवा प्रेसीडेंट वीके मित्तल के मुताबिक हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के लोग और पार्क के गार्ड भी इस मामले में शामिल हैं।
कचरे के धुंए से सोसाइटी में रहने वाले लोगों के अलावा राहगीर भी परेशान नजर आए।
इंडस्ट्रियल ग्रुप उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
शहर के कुछ हिस्सों से निगम के कचरे को खुले में जलाने की रिपोर्ट लगातार आ रही है। इतना ही नहीं लगातार शिकायतों के बावजूद साहिबाबाद इंडस्ट्रियल प्रदुषण भी खासकर साइट-4 पर जारी है।
साहिबाबाद के ही एक फैक्टरी मालिक एसके माहेश्वरी की माने तो कॉर्पोरेशन हाउस टैक्स और दूसरे स्रोत से खूब कमाता है। लेकिन उसके पास कचरे का कोई कलेक्शन नहीं है।