फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bureaucrats will easily get house in Noida

सरकारी अफसरों को नोएडा में आसानी से मिलेगा घर

Wed, 16 Mar 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 16 Mar 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
Bureaucrats will easily get house in Noida
आशियाना

सरकारी अफसरों और कर्मचारियों को भी अब नोएडा में आसानी से आवास मिल सकेंगे। प्राधिकरण ने सरकारी महकमों को ग्रुप हाउसिंग भूखंड के आवंटन का रास्ता साफ कर दिया है। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, अब तक सरकारी महकमों को भी अपने अफसरों और कर्मचारियों को आवास बनाने के लिए सीधे तौर पर भूखंड खरीदने की छूट नहीं थी। प्राधिकरण  से ग्रुप हाउसिंग योजना निकलने पर सरकारी महकमे आवेदन कर सकते थे।
विज्ञापन


बिड के जरिए भूखंड आवंटित किया जाता है। सबसे अधिक बोली लगाने वालों को भूखंड आवंटित किए जाते हैं। सरकारी महकमे ज्यादा कीमत नहीं लगा पाते थे। इस कारण उनको भूखंड नहीं मिल पाता था। बीते कई वर्षों से एक भी सरकारी ग्रुप हाउसिंग नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण सरकारी महकमों में तैनात अफसरों और कर्मचारियों को अपने रिहायश के लिए बिल्डरों और प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं पर निर्भर रहना पड़ता है। इसके लिए उनको अधिक कीमत भी चुकानी पड़ती है।

बीते सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया है कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के अधीन सरकारी, अर्द्ध सरकारी और सार्वजनिक उपक्रमों के अफसरों व कर्मचारियों को सीधे तौरे पर रिजर्व प्राइस (रिजर्व प्राइस अमूमन आवंटन दर के बराबर होता है) पर ग्रुप हाउसिंग भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे।


बशर्तें उनका दफ्तर यहां हो और उनको दफ्तर के लिए प्राधिकरण से संस्थागत भूखंड पहले आवंटित किए गए हों। जानकारों का कहना है, कि प्राधिकरण के इस फैसले से सरकारी संस्थानों में कार्यरत अफसरों और कर्मचारियों के आवास की समस्या खत्म हो जाएगी। सरकारी महकमे प्राधिकरण से ग्रुप हाउसिंग भूखंड लेकर फ्लैट बना सकेंगे। नोएडा में राज्य के साथ ही केंद्र के तमाम महकमों के दफ्तर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed