फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   House collapses in North-East Delhi s Tahirpur

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भरभराकर गिरा मकान: मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, तीन लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया

Tue, 29 Sep 2026 05:59 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 29 Sep 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
House collapses in North-East Delhi s Tahirpur
मलबे के ढेर में तब्दील हुआ मकान - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर में एक मकान ढह गया। यह घटना राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने गली नंबर-2 में हुई। मकान में मरम्मत का काम चल रहा था। पुलिस, दमकल विभाग, नगर निगम और डीडीएमए की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। दोपहर 3:32 बजे घटना की सूचना मिली थी। बचाव दल ने मलबे से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम 5:25 बजे तक मलबा हटाने का काम तेजी से जारी था। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed