फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulldozers run on the house of a woman accused of drug trafficking

Delhi NCR News: ड्रग तस्करी में शामिल आरोपी महिला के घर पर चला बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। डाबड़ी थाना पुलिस ने संगठित रूप से ड्रग का कारोबार चलाने वाली एक महिला तस्कर के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की है। पुलिस ने तस्कर के घर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे तोड़ दिया है। आरोपी महिला की पहचान अलका नागिया के रूप में हुई है। महिला के साथ साथ उसके परिवार के कई सदस्य इस कारोबार से जुड़े हैं।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि दिल्ली नगर निगम की ओर से ड्रग तस्कर अलका के बी ब्लॉक जेजे कालोनी उत्तम नगर स्थित घर में अवैध निर्माण की जानकारी मिली थी। शुक्रवार को डाबड़ी थाना प्रभारी गंगा राम मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही दिल्ली नगर निगम का दस्ता भी बुलडोजर के साथ वहां आया। उसके बाद बुलडोजर के जरिए घर के अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि डाबरी थाने की पुलिस की मदद से एमसीडी ने तोड़फोड़ अभियान चला। यह घर अलका नागिया की है। जिसपर 28 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसपर ज्यादातर मामले आबकारी और मादक द्रव्य अधिनियम के तहत दर्ज है। उसके पति मनोज नागिया का भी 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा उसके परिवार के सदस्य भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। जिसमें अलका के बेटे करण पर सात मामले, गौरव पर चार और बेटी मनीषा पर तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article