फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulldozers razed encroachments in Revasan; 20 houses were demolished, and a heavy police force was deployed.

Delhi NCR News: रेवासन में कब्जों पर चला बुलडोजर, 20 मकानों पर तोड़फोड़, भारी पुलिस बल रही तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह जिले के रेवासन गांव में मंगलवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। अवैध कब्जाधारियों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने हालात को नियंत्रण में रखते हुए विभाग की कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी कराई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार हाजी जमालू, हाकम, सेरु, रिसाल, डॉ. नसीम, रफीक, साहून, शमशेर, यूनुस और उमरला समेत अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रखा था। इन सभी को कब्जा हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समय के बावजूद कब्जे नहीं हटाए गए। इसके बाद करीब एक माह पहले संबंधित भूमि की पैमाइश कराई गई, जिसमें अवैध कब्जों की पुष्टि होने पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। मंगलवार को डीटीपी विभाग की टीम पुलिस प्रशासन के सहयोग से मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए अभियान को बिना किसी बाधा के पूरा कराया। जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश कुमार ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलेभर में ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना अनुमति या सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article