{"_id":"6a3178df48462252b10f6ea1","slug":"bulldozers-raze-illegal-shanties-in-kalindi-kunj-hundreds-of-structures-removed-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-141295-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कालिंदी कुंज में अवैध झुग्गियों पर चला बुलडोजर, सैकड़ों ढांचे हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कालिंदी कुंज में अवैध झुग्गियों पर चला बुलडोजर, सैकड़ों ढांचे हटाए गए
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कालिंदी कुंज इलाके में एमसीडी ने मंगलवार को यमुना किनारे स्थित ओ-जोन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सैकड़ों अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते अभियान पूरा किया गया।
एमसीडी अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई यमुना किनारे अवैध निर्माणों को हटाने और आगामी मानसून में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए की गई है। एमसीडी कालिंदी कुंज स्थित प्रधान गार्डन क्षेत्र में तीन सौ से अधिक झुग्गियां हटाई। यह यमुना के लगभग तीन सौ मीटर दायरे में बनी हुई थीं।
कार्रवाई के दौरान कई परिवारों ने आरोप लगाया कि उन्हें बहुत कम समय में नोटिस दिया गया और सामान निकालने का पूरा अवसर भी नहीं मिला। एक महिला ने दावा किया कि उन्होंने 2017 में जमीन खरीदकर मकान बनाया था, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि यह ओ-जोन में आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें धोखे से जमीन बेची गई और अब वे भारी कर्ज में हैं।
विज्ञापन
एमसीडी का कहना है कि पहले ही नोटिस जारी किए गए थे और निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद ही यह कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि यमुना किनारे अवैध कब्जों को हटाना जरूरी है ताकि मानसून के दौरान बाढ़ जैसी स्थिति से बचाव किया जा सके।
दूसरी ओर विभिन्न जिलों में चलाए गए संयुक्त निरीक्षण अभियान के तहत अवैध निर्माण, फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन और बिल्डिंग बायलॉज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग के अनुसार 42 साइटों का निरीक्षण किया गया। कई जिलों में अवैध निर्माण, बिना फायर एनओसी के होटल, गेस्ट हाउस, व्यावसायिक इकाइयों और निर्माणाधीन इमारतों पर कार्रवाई की गई।