Video: रामलीला मैदान में घुसा सांड... लोगों ने जान बचाने को लगाई रेस, बमुश्किल खदेड़कर मेले से किया बाहर
रविवार रात को अवकाश होने के कारण भी मेले में काफी भीड़ थी, इस दौरान एक आवारा सांड भीड़ के बीच पहुंच गया। बड़े झूलों के पास लाउडस्पीकरों की आवाज से बेकाबू होकर सांड ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रहे मेले में रविवार रात आवारा सांड घुस गया। बड़े झुले के पास लाउडस्पीकरों के शोर से सांड बेकाबू हो गया और उसने महिला, बच्चे समेत कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने बमुश्किल खदेड़कर उसे मेले से बाहर किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रामलीला मैदान में इन दिनों रामलीला के मंचन के साथ मेला लगा हुआ है। मेले में शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग मेले का आनंद लेने के लिए आते हैं। विजयदशमी करीब होने के कारण मेले में काफी भीड़ उमड़ रही है। रविवार रात को अवकाश होने के कारण भी मेले में काफी भीड़ थी, इस दौरान एक आवारा सांड भीड़ के बीच पहुंच गया।
बड़े झूलों के पास लाउडस्पीकरों की आवाज से बेकाबू होकर सांड ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जिससे मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांड के उत्पात से बचने के लिए लोग इधर उधर भागते दिखाई दिए। घटना का मेले में ही उपस्थित किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया।
वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सांड एक बच्ची और महिला को टक्कर मारता दिखाई दे रहा है। सांड से बचने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। बाद में लोगों ने एकत्रित होकर सांड पर काबू पाया और उसे मेला स्थल से बाहर निकाला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.