फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulandshahr Violence: Main Accused Yogesh Raj Arrested and All Update

बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को 14 दिन की जेल, बोला- मैं निर्दोष हूं

Thu, 03 Jan 2019 09:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 03 Jan 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Violence: Main Accused Yogesh Raj Arrested and All Update
योगेश राज - फोटो : अमर उजाला

3 दिसंबर को हुई बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। योगेश हिंसा के बाद से ही फरार चल रहा था। योगेश पर हिंसा भड़काने और लोगों को इकट्ठा करने का आरोप है। शाम 4 बजे योगेश को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


स्याना बवाल के आरोपी नंबर 1 योगेश ने कहा कि हम ईश्वरवादी हैं, हम निर्दोष हैं। उसने ये भी कहा कि संगठन(बजरंग दल) उसके साथ है। बता दें कि उसकी रिमांड के लिए पुलिस ने अर्जी नहीं डाली है।
विज्ञापन


योगेश के बचाव में उतरा बजरंग दल
बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज के गिरफ्तार हो जाने के बाद अब उसका संगठन बजरंग दल उसके बचाव में उतर आया है। बजरंग दल के सदस्य प्रवीण भाटी का कहना है कि योगेश राज बेकसूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश का पक्ष लेते हुए प्रवीण ने कहा कि, हम उसे कानूनी सहायता उपलब्ध कराएंगे, वह बेगुनाह है। हम वो हर कदम उठाएंगे जो योगेश के लिए अच्छा होगा। हम उसे बचाने के लिए हर सबूत अदालत के सामने पेश करेंगे और निश्चित ही वह सभी इल्जामों से बरी हो जाएगा।

कल रात ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज बीते 3 दिसंबर से ही फरार चल रहा था। वह अपने आकाओं के संपर्क में भी था लेकिन पुलिस का उसका पता नहीं लगा पा रही थी। बीती रात पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली कि योगेश बुलंदशहर के खुर्जा आने वाला है।

सूचना पाकर बीबीनगर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स लेकर खुर्जा बुलंदशहर बाईपास पर स्थित ब्रह्मानंद कॉलेज के पास पहुंचे। वहां टी-प्वाइंट के पास से रात करीब 11.30 बजे पुलिस ने योगेश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस वक्त पुलिस योगेश से पूछताछ कर रही है।
 


योगेश पुत्र सूरजभान सिंह नयाबांस माजरा साहनपुर, स्याना का रहने वाला है। योगेश पर आरोप है कि उसी ने 3 दिसंबर के दिन गोकशी की बात फैलाई और सैकड़ों की भीड़ जुटा ली। जिसके बाद हिंसा हुई जिसमें इंस्पेक्टर सुबोध और सुमित नाम के स्थानीय शख्स की मौत हो गई।

कल दो नामजद आरोपियों ने किया था सरेंडर

Bulandshahr Violence: Main Accused Yogesh Raj Arrested and All Update
योगेश राज - फोटो : अमर उजाला

वहीं स्याना बवाल प्रकरण में दो नामजद आरोपियों ने बुधवार को सीजेएम की अदालत में सरेंडर कर दिया था। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में अब तक 13 नामजद समेत 32 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

हालांकि बवाल के एक माह पूरे होने के बाद भी 12 नामजद अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बीते तीन दिसंबर को स्याना कोतवाली के चिंगरावठी चौकी क्षेत्र में गोकशी के बाद हुए बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। 

मामले में 27 नामजद और करीब 60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। चांदपुर पूठी गांव निवासी सतीश कुमार और महाब के रहने वाले विनीत कुमार ने बुधवार को सीजेएम के समक्ष सरेंडर कर दिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed