{"_id":"65894c842587852b320198c6","slug":"bulandshahr-vegetable-market-security-guard-shot-by-miscreants-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: सब्जी मंडी के सुरक्षाकर्मी को बदमाशों ने मारी गोली, निचले हिस्से को पार कर गई बुलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: सब्जी मंडी के सुरक्षाकर्मी को बदमाशों ने मारी गोली, निचले हिस्से को पार कर गई बुलेट
Mon, 25 Dec 2023 03:04 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 25 Dec 2023 03:04 PM IST
सार
मामले में सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश की जा रही है। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया की मामले अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बुलंदशहर के खुर्जा में नवीन सब्जी मंडी पर सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत सेवानिवृत्त फौजी चंद्रपाल को अज्ञात बदमाशों ने सोमवार सुबह गोली मार दी। गोली उनके कमर पर लगी। घायल चंद्रपाल पहले अपने घर पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह ने बताया कि कैलाश अस्पताल की ओर से सूचना दी गई थी कि गोली लगे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, उनसे जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि कमर पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई थी। गोली उनके कमर के निचले हिस्से में पार होकर गई है। उनको नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में रेफर किया गया।
विज्ञापन
मामले में सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश की जा रही है। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया की मामले अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। परिचित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन