फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bulandshahr miscreants run car over 4 of a family two women died after protest against girl assault

युवती से छेड़छाड़ का विरोध किया तो चार लोगों पर चढ़ाई कार, दो की मौत, परिजन कर रहे प्रदर्शन

Tue, 25 Jun 2019 01:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 Jun 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr miscreants run car over 4 of a family two women died after protest against girl assault
एक ही परिवार के चार लोगों को कार से रौंदा - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर से मंगलवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। सोमवार देर रात छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर कार चढ़ा दी। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक महिलाएं देवरानी और जेठानी हैं। घटना के विरोध में लोगों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि चांदपुर रोड निवासी रामवीर व भीमसेन का परिवार सोमवार देर रात शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा था।
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक पीड़ित पक्ष के घर के बाहर नशे में पेशाब करने लगा। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने एक युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। महिलाओं ने विरोध किया तो युवक वहां से धमकी देकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद युवक कार लेकर अपने साथियों के साथ मौके पर आ गया और उसने महिलाओं पर कार चढ़ा दी, जिसमें सत्यवती पत्नी रामवीर व उर्मिला पत्नी भीमसेन की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र पुत्र रामवीर व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात महिलाओं का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार सुबह परिजनों ने दोनों महिलाओं के शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी व एडीएम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित परिवार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी परिवार को समझाने में जुटे हैं। आरोपी का नाम नकुल बताया गया है जो चांदपुर रोड का रहने वाला है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed