{"_id":"5cc975c1bdec2207863a9de1","slug":"bulandshahr-man-hang-himself-to-death-in-ghaziabad-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में रूम बुक कर युवक ने लगाई फांसी, वजह थी मामूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में रूम बुक कर युवक ने लगाई फांसी, वजह थी मामूली
Wed, 01 May 2019 04:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 01 May 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
होटल में युवक ने लगाई फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद कोतवाली के बजरिया इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक होटल में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवक ने गृहक्लेश से तंग आकर फांसी लगा ली। युवक की पहचान बुलंदशहर के नगला गांव के नानक के रूप में हुई है।
नानक 29 अप्रैल को बजरिया स्थित उक्त होटल में एक कमरा बुक कर रह रहा था। आज उसके आत्महत्या की खबर मिलने से पूरे होटल में सनसनी फैल गई।
इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस वक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।