फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bulandshahr gangrape: minor victim moves to supreme court seeks fir against azam khan

बुलंदशहर गैंगरेपः नाबालिग पीड़िता पहुंची सुप्रीम कोर्ट, लगाई आजम खां के खिलाफ FIR की अर्जी

Sat, 13 Aug 2016 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Aug 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr gangrape: minor victim moves to supreme court seeks fir against azam khan
आजम खां - फोटो : amar ujala

बुलंदशहर में 29 जुलाई को हुआ मां-बेटी का गैंगरेप मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। नाबालिग पीड़िता ने उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां और मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


नाबालिग पीड़िता की मांग है कि इन लोगों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज हो ही साथ ही यह मामला बुलंदशहर की जगह दिल्ली स्थानां‌तरित कर दिया जाए। पीड़ित परिवार चाहता है कि इस केस की जांच कोर्ट की निगरानी में ही हो।
विज्ञापन


इसके साथ ही पीड़ित परिवार ये भी चाहता है कि नाबालिग पीड़िता की शिक्षा, सुरक्षा और पुनर्वासन सब कुछ दिल्ली में ही हो। पीड़ित परिवार अपनी सुरक्षा के लिहाज से अब उत्तर प्रदेश में नहीं रहना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आजम खां ने इस मामले के प्रकाश में आने के बाद इसे सियासी रंग देने की कोशिश की थी और कहा था कि यह मामला राजनीतिक षडयंत्र हो सकता है। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने कहा था कि आजम खां के घर में मां बेटी नहीं हैं क्या, वो मेरे सामने आएं तो मैं उन्हें जवाब दूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed