{"_id":"5dc90a248ebc3e5b012625b2","slug":"bulandshahr-couple-burns-themselves-wife-died-husband-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: कहासुनी के बाद दंपति ने लगाई आग, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: कहासुनी के बाद दंपति ने लगाई आग, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर
Mon, 11 Nov 2019 12:43 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दंपति द्वारा आग लगा कर जान देने की कोशिश की खबर से सनसनी फैल गई। घटना नगला कटक गांव की है।
विज्ञापन
बताया गया कि दंपति में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों लोगों ने खुद को आग लगा ली। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई। महिला राखी (25) की दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि पति मुकेश जाटव की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
फिलहाल मामले को लेकर थाने में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।