{"_id":"5cf7ae43bdec220734075fd2","slug":"bulandshahr-bus-hits-bike-borne-couple-woman-died-married-two-month-earlier","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहरः बाइक सवार दंपति को बस ने मारी टक्कर, कुचलने से महिला की मौत, दो माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहरः बाइक सवार दंपति को बस ने मारी टक्कर, कुचलने से महिला की मौत, दो माह पहले हुई थी शादी
Wed, 05 Jun 2019 05:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 05 Jun 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के डिबाई हाईवे पर नगर के टाउन स्कूल के सामने अलीगढ़ संबल रूट की बस ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस से कुचलने से महिला की मौत हो गई, वहीं पति मामूली रूप से घायल है।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया। सीएसी से पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान अलीगढ़ निवासी के रूप में हुई है। उसकी शादी दो माह पहले ही हुई थी।
विज्ञापन
मृतका अपने पति के साथ पहली बार ईद मिलने मायके आयी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।