फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr bsa office man drinking alcohol in office video viral he suspended

बीएसए कार्यालय में जाम छलकाते नजर आया बाबू, वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज

Wed, 16 Oct 2019 04:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 16 Oct 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr bsa office man drinking alcohol in office video viral he suspended
बुलंदशहर में बीएसए कार्यालय में शराब पीता अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में एक बाबू ऑफिस में ही जाम छलकाते नजर आया। इसके अलावा अपने किसी साथी को ऑफिस के अंदर ही बीड़ी का बंडल भी देते नजर आया।

विज्ञापन


पूरे प्रकरण का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही बीएसए ने तत्काल प्रभाव से बाबू को निलंबित कर दिया, साथ ही उसके खिलाफ जांच भी बैठा दी है।
विज्ञापन


बता दें कि जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में शराब पीने का जो वीडियो वायरल हुआ। वह कनिष्ठ सहायक पुष्पेंद्र कुमार का है। इसमें यह बाबू अपने कार्यालय में कुर्सी पर बैठा है और मेज पर शराब और पानी की बोतल के साथ नमकीन भी रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेज पर शराब से भरा गिलास भी रखा हुआ है और वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा है। इसी दौरान जो यह वीडियो बना रहा है उससे बाबू यह भी कह रहा है कि वीडियो मत बनाओ। यह वीडियो सोमवार की देर रात ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मंगलवार को यह पूरे कार्यालय में फैल गया, जिसके चलते हड़कंप मचा गया। इसकी कार्यालय में चर्चा भी जोरों पर चलने लगी। साथ ही यह वीडियो बीएसए के पास भी पहुंच गया। बीएसए ने मामला संज्ञान में आते ही तत्काल कनिष्ठ सहायक पुष्पेंद्र को निलंबित कर दिया।

साथ ही जांच बैठा दी है और उसे नगर क्षेत्र कार्यालय में अटैच करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप भी मचा हुआ है। वहीं चर्चा है कि जो बाबू बीएसए कार्यालय में शराब पी रहा था। वह बीएसए का काफी करीबी है।

चौकीदार पर भी गिरी गाज 
बताया गया कि जिस समय जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में बाबू शराब पी रहा था तो उस समय चौकीदार भी मौजूद था। यह मामला देर रात्रि का बताया गया। उस समय चौकीदार अतुल शर्मा ड्यूटी पर था। जबकि उसकी जिम्मेदारी थी कि उसे इसकी जानकारी बीएसए या फिर किसी उच्च अधिकारी को देनी थी। लेकिन उसने भी इस घटना को छिपाया और जांच में सामने आया कि वह भी शराब पीने में शामिल रहा। इसके लिए बीएसए ने चौकीदार को भी निलंबित कर दिया है। 

हमेशा चर्चाओं में रहता आया है बीएसए कार्यालय 

बता दें कि बीएसए कार्यालय हमेशा चर्चाओं में रहता आया है। कई साल पहले एक बाबू द्वारा शिक्षक से रिश्वत मांगने पर उसे गोली मारने का प्रयास किया था। कई बार बाबुओं द्वारा काम करने और फाइल पर साइन करने सहित कई तरह के कामों को लेकर रिश्वत मांगने के  आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं।

साथ ही इस तरह के मामले संज्ञान में आने पर कार्रवाई भी होती रहीं। बावजूद इसके सुधार नहीं आया और अब कार्यालय में शराब के सेवन ने एक बार फिर कार्यालय को चर्चाओं का विषय बना दिया है।

कार्यालय में शराब का सेवन करने का जो वीडियो वायरल हुआ है। उससे कार्यालय की छवि धूमिल हुई है। मामला संज्ञान में आने पर बाबू के साथ रात्रि ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को भी निलंबित कर दिया है। साथ ही आगामी जांच बैठा दी है, आगामी जांच रिपोर्ट मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed