{"_id":"5bbb199c867a5568484531e7","slug":"bulandshahr-25-thousand-bounty-criminal-arrested-in-pulwama-leaved-disguised-sexually-assaults-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में ऐसे हाल में मिला 25 हजार का इनामी बदमाश, पकड़ने गई यूपी पुलिस भी देखकर हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में ऐसे हाल में मिला 25 हजार का इनामी बदमाश, पकड़ने गई यूपी पुलिस भी देखकर हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने ढाई माह पूर्व कक्षा पांच की छात्रा से दुष्कर्म कर फरार पच्चीस हजार के इनामी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पहचान छुपाते हुए अपना नाम व धर्म बदल कर पुलवामा में रह रहा था।
विज्ञापन
सीओ राघवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि नरौरा क्षेत्र के एक गांव में बीते 22 जुलाई की शाम को अपने ट्यूबवेल पर गई 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर नामजद आरोपी दिनेश पुत्र सरोज फरार हो गया था। दिनेश की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी बुलंदशहर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर चरन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जम्मू-कश्मीर के थाना व जनपद पुलवामा के मुरन चौक से 4 अक्टूबर को दिनेश को दबोच लिया। पुलवामा थाने में आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलवामा सीजेएम कोर्ट से दिनेश को चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया है।
विज्ञापन
आरोपी दिनेश पहचान छुपाने के लिए अपना नाम आसिफ बता कर रह रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद वह दिल्ली फिर गुड़गांव व उसके बाद एक व्यक्ति के साथ पुलवामा पहुंचा था।
हवाई जहाज से लाया गया इनामी
आरोपी को दबोचने वाली टीम में नरौरा एसएचओ चरन सिंह एवं सर्विलांस सेल के संजय कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि सर्विलांस सेल व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को दबोचा जा सका है। रविवार को आरोपी दिनेश निवासी नौदेई को पुलिस ने सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
हवाई जहाज से लाया गया इनामी
दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी दिनेश को दबोचने के लिए इंस्पेक्टर चरन सिंह के नेतृत्व में टीम हवाई जहाज से श्रीनगर को रवाना हुई। पूरी कार्रवाई अति गोपनीय रखी गई। आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर पुलिस हवाई जहाज से दिल्ली लेकर आई। उसके बाद उसे थाने पर लाया गया।
बरतनी पड़ी अतिरिक्त सतर्कता
जम्मू-कश्मीर का पुलावामा क्षेत्र आतंकवाद प्रभावित होने के कारण पुलवामा थाने में पहुंचने पर पुलिस टीम को क्षेत्र में दबिश के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी। इंस्पेक्टर चरन सिंह के हाथ में बंधे कलावे को भी उतारने की सलाह दी गई। उसके बाद पुलवामा पुलिस के साथ एसएचओ चरन सिंह व संजय कुमार ने पुलवामा के मुरेन चौक से कहीं जाने की फिराक में लगे दिनेश को दबोच लिया।