फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Under Construction Building Fell in Loni, Ghaziabad; 40 Feared Trapped

लोनी में लेंटर गिरा, 40 के दबने की आशंका

Mon, 01 Dec 2014 11:47 AM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
Under Construction Building Fell in Loni, Ghaziabad; 40 Feared Trapped

गाजियाबाद से सटे ट्रोनिका सिटी के अपेरल पार्क में रविवार शाम एक निर्माणाधीन फैक्ट्री का लेंटर भरभराकर गिर पड़ा। शाम करीब 5:30 बजे हुए इस हादसे में 40 मजदूरों के दबने की आशंका जताई जा रही है। बचाव अभियान टीमों ने दबे लोगों में से 3 को बाहर निकाला, जिन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां एक की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे के वक्त फैक्ट्री में 80 मजदूर काम कर रहे थे। मामूली रूप से घायल हुए 40 लोग बाद में घटना स्थल से निकल गए। दिल्ली के गांधीनगर निवासी चुन्ने खां का अपेरल पार्क में प्लाट संख्या बी-5 है। करीब दस हजार वर्गमीटर के इस प्लाट पर दो हजार वर्ग मीटर पर 20 फीट ऊंचा लेंटर डाला जा रहा था।
विज्ञापन


लेंटर का कुछ हिस्सा शनिवार को भी डाला गया था। रविवार शाम करीब साढे़ 5 बजे लेंटर अचानक ही नीचे गिरने लगा। काम कर रहे कुछ मजदूरों को जब इसका अहसास हुआ तो उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर मौजूद फैक्ट्री मालिक चुन्ने खां और ठेकेदार जफरूद्दीन मामूली रूप से घायल मजदूरों के साथ मौके से भाग निकला।

आधा घंटे तक मचती रही चीख पुकार

Under Construction Building Fell in Loni, Ghaziabad; 40 Feared Trapped

कटिहार निवासी मजदूर संजय शर्मा ने बताया कि वह छत पर लेंटर का काम कर रहा था। इसी दौरान एक ओर से तेज आवाज के साथ लेंटर नीचे गिरता चला गया। उसे कुछ समझ ही नहीं आया तो वह छत से नीचे कूद गया। उसे काफी चोट आई हैं।

संजय के अनुसार हादसे के समय इमारत में काफी मजदूर काम कर रहे थे। उसने बताया कि उसके दो भाई मोहन और प्रमोद के साथ अन्य कई मजदूर मलबे में दबे हैं।

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण और डेरा सच्चा सौदा से जुडे़ लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घटना के करीब चार घंटे बाद रात 9.30 बजे एनडीआरएफ 8वीं बटालियन की दो टीमें मौके पर पहुंचीं। टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी था।

क्या-क्या बरती जा रही थी लापरवाही

Under Construction Building Fell in Loni, Ghaziabad; 40 Feared Trapped

फैक्ट्री निर्माण में घोर लापरवाही बरती जा रही थी। डबल स्टेट की बल्ली लगाकर 20 फीट ऊंची दीवार पर लेंटर डाला जा रहा था। इसके अलावा लेंटर और बीम एक साथ ही बनाए जा रहे थे।

लेंटर गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई। बदहवास मजदूरों की समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या और अब वह क्या करें। हादसे के बाद तत्काल कोई मदद भी नहीं पहुंच सकी। पास ही स्थित अगरौला गांव के लोगों के पहुंचने पर राहत कार्य शुरू हुआ।

हादसे का पता चलते ही डेरा सच्चा सौदा से जुडे़ वालंटियर भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद स्थानीय स्तर पर ही तीन जेसीबी मशीनों से मलबा हटाया गया। देरी से पहुंची पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। देरी से राहत कार्य शुरू होने के चलते लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं कि लापरवाही किस स्तर पर हुई है। हादसे के कारण क्या रहे हैं। दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - धर्मेंद्र सिंह, एसएसपी गाजियाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed