{"_id":"5b54cd744f1c1be94b8b6474","slug":"building-collapsed-one-dead-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में पांच मंजिला इमारत गिरी, यहां तस्वीरों में जानिए कब क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में पांच मंजिला इमारत गिरी, यहां तस्वीरों में जानिए कब क्या हुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
building collapse
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके में मिसलगढ़ी (आकाश नगर) में रविवार दोपहर पांच मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। इसमें कई लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका है और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल हुए पांच लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। करीब सवा घंटे बाद पहुंची एनडीआरएफ ने पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव के लिए ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
building collapse
- फोटो : अमर उजाला
शाम सात बजे तक तीन और लोगों को निकाला गया, जिनमें से एक की मौत हो गई। जीडीए के जेई ने इस मामले में बिल्डर मनीष गोयल, प्लॉट मालिक प्रसनजीत गौतम को नामजद करते हुए छह अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोपहर करीब दो बजे यह बिल्डिंग अचानक तेज आवाज के साथ जमींदोज हो गई। घायलों के रोने और चिल्लाने की आवाजें आने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
building collapse
- फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते कुछ पलों में सैकड़ों की भीड़ जुट गई। लोगों ने खुद ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। मासूम बच्चे समेत पांच घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। इसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। एनडीआरएफ ने आकर 3:20 बजे बचाव कार्य के लिए ऑपरेशन शुरू किया, जो देर रात तक जारी था। बताया जा रहा है कि अभी भी 8-10 लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि बिलि्ंडग अवैध तरीके से बनाई जा रही थी। इस मामले में एक प्लॉट मालिक और पांच बिल्डरों को चिन्हित किया गया है। पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
building collapse
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने जांच कमेटी गठित की
घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त मेरठ, डीएम गाजियाबाद और एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी है। प्रदेश सरकार ने मृतक के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।

पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने की घटना की टाइम लाइन
दोपहर 2:00 बजे - बिल्डिंग गिरी
2:17 बजे - मदद के लिए स्थानीय लोगों ने 100 नंबर पर कॉल किया
2: 20 बजे - स्थानीय लोगों ने मलबे को हटाना शुरू किया
2:32 बजे - पांच घायलों को मलबे से निकाला गया
2:35 बजे - पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची
2:40 बजे - मलबे को हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई
3:00 बजे - अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया
3:10 बजे - एसएसपी वैभव कृष्ण मौके पर पहुंचे
3:20 बजे - एनडीआरएफ की टीम पहुंची

3:25 बजे - एनडीआरएफ द्वारा राहत बचाव कार्य शुरू
3:30 बजे - फिन (डॉग) ने लोगों के दबे होने की जगह चिह्नित की
3:35 बजे - एनडीआरएफ टीम ने चिह्नित जगह से मलबा हटाना शुरू किया
3:50 बजे - एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीम मेडिकल स्टाफ के साथ पहुंची
शाम 4:10 बजे - निर्माणाधीन बिल्डिंग तक नया रास्ता बनाने का काम शुरू
4:14 बजे - डीएम व सीएमओ मौके पर पहुंचे
4:16 बजे - मलबे से छठे घायल को निकाला
4:26 बजे - मलबे से सातवें घायल को निकाला
5:00 बजे - उसी जगह से आठवें घायल (महिला) को निकाला
5:10 बजे - उसी जगह पर फिर से डॉग स्क्वायड को भेजा गया

गाजियाबाद में गिरी बिल्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
5:15 बजे - एनडीआरएफ द्वारा तीन अन्य जगहों पर लेंटर तोड़ने का काम शुरू
5:20 बजे - आसपास का निर्माण हटाकर रेस्क्यू का दायरा बढ़ाया गया
5:30 बजे - जीडीए व नगर निगम की तरफ से लाइटें लगाई गईं
5:57 बजे - शासन ने डीएम को फोन कर जांच बैठाने व आर्थिक मदद देने की जानकारी दी
6:14 बजे - सांसद वीके सिंह मौके पर पहुंचे
- देर रात तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था।