{"_id":"6ada2e1c0ac30268110ac1ac","slug":"hundreds-of-devotees-witnessed-the-coronation-of-lord-shri-ram-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2330-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साक्षी बने सैकड़ों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साक्षी बने सैकड़ों श्रद्धालु
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। भव्य रामलीला सोसाइटी में आयोजित रामलीला महोत्सव का समापन प्रभु श्रीराम के भव्य राजतिलक के साथ श्रद्धा और धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। सोसाइटी के सतीश लूथरा ने बताया कि शाम 8 बजे शुरू हुए इस पावन कार्यक्रम में जैसे ही मंच पर प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और भक्त हनुमान का राजतिलक हुआ, पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभु का आशीर्वाद लिया और भव्य आरती में भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु अपने परिवार तथा इष्ट-मित्रों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सतीश लूथरा ने बताया कि रामलीला के सफल मंचन और समापन पर समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और आयोजन का विधिवत समापन हुआ।