{"_id":"6ada2ca339fec086d20ad49e","slug":"metro-services-on-the-blue-line-were-delayed-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160338-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ब्लू लाइन मेट्रो में सिग्नलिंग समस्या से देरी से चली मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ब्लू लाइन मेट्रो में सिग्नलिंग समस्या से देरी से चली मेट्रो
विज्ञापन
-द्वारका-ककराला और राजेंद्र प्लेस के बीच ट्रेनों कीआवाजाही में देरी, आधे घंटे बाद परिचालन सामान्य
नई दिल्ली। ब्लू लाइन मेट्रो पर सिग्नलिंग समस्या के कारण बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। द्वारका-ककराला और राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेनों की आवाजाही में देरी हुई। इस दौरान ब्लू लाइन पर मेट्रो रुक-रुककर चली, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के अनुसार ब्लू लाइन मेट्रो पर द्वारका-ककराला और राजेंद्र प्लेस के बीच सुबह 8 बजे से सिग्नल में तकनीकी समस्या के चलते मेट्रो को रोकना पड़ा। इस दौरान मेट्रो रुक-रुक कर चली। इस दौरान यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बया किया। लेकिन कुछ देर में ही मेट्रो ने तकनीकी समस्या को हल कर लिया। करीब आधे घंटे बाद ब्लू लाइन पर फिर से परिचालन सुचारू हो गया। हालांकि इस दौरान यात्रियों को सुबह-सुबह अपने कार्यालयों तक पहुंचने में देरी हुई। अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रहीं। ब्यूरो