फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP slams BJP over cancellation Diljit show

Delhi NCR News: दिलजीत के दिल्ली शो की अनुमति रद्द होने पर भाजपा पर बरसी आप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
-सौरभ भारद्वाज ने लगाया पंजाबियों और कलाकारों के प्रति भेदभाव का आरोप, जरनैल सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 30 अक्तूबर को दिल्ली में प्रस्तावित शो की अनुमति रद्द किए जाने पर भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि किसानों के आंदोलन और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाने के कारण दिलजीत को निशाना बनाया जा रहा है।


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इससे पहले दलेर मेहंदी और अब दिलजीत दोसांझ के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कलाकारों और कारोबारियों को यह संदेश दे रही है कि उनके खिलाफ बोलने पर उनका काम-धंधा बंद कराया जा सकता है। उन्होंने दिलजीत को किसानों और छात्रों के समर्थन में आवाज उठाने वाला साहसी कलाकार बताया। तिलक नगर से आप विधायक जरनैल सिंह ने सवाल किया कि शो की अनुमति सुरक्षा कारणों से रद्द की गई या यह केवल बहाना है। यदि सुरक्षा की चिंता थी तो पुलिस को उचित व्यवस्था करनी चाहिए थी। जरनैल सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर पंजाबियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed